उत्तराखण्ड

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, कल नैनीताल जिले में बंद रहेंगे 1 से 8 तक स्कूल और आंगनबाड़ी

खबर शेयर करें -
  • मौसम विभाग का अलर्ट जारी, कल नैनीताल जिले में बंद रहेंगे 1 से 8 तक स्कूल और आंगनबाड़ी

Haldwani News: भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 23 जनवरी, 2026 को जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24.01.2026 को जनपद नैनीताल में कही कहीं वर्षा/बर्फबारी के दृष्टिगत एलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/बर्फबारी हो रही है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 24.01.2026 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए 24.01.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव