उत्तराखण्ड

तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा- Nainital news

खबर शेयर करें -
nainital news ramnagar police arrested 3 in kidnapping-and-robbery-case

Nainital news Ramnagar: नैनीताल के रामनगर इलाके से तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट की घटना सामने आई। जिसका भी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरह हुआ था। ऐसे में इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने बड़ी कार्यवाई कर इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Nainital news: तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट

दरअसल ये मामला 26 दिसंबर का है। शुभम कश्यप नाम के व्यक्ति ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि समीर खान ने उसे बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपनी बुलट में बैठाकर उसका अपहरण किया।

साथ ही अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट, गाली गलोज और जान से मारने की भी धमकी दी। इसके साथ ही देशी कट्टा कनपटी पर रखकर उसके पर्स को भी लूट लिया। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए। पुलिस ने भी इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान समीर खान, ईशान खान और रिहान अल्वी के रूप में हुई है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव