उत्तराखण्ड

एक क्लिक में मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट, गली-मोहल्ले के नाम से भी ढ़ूढ सकेंगे मतदाता

खबर शेयर करें -

2003 Voter list in one click SIR Uttarakhand news

अब वोटर लिस्ट में नाम खोजना और भी ज्यादा आसान हो गया है। अब एक क्लिक में मतदाताओं को 2003 की वोटर लिस्ट मिल जाएगी। गली-मोहल्लों या फिर एरिया के नाम से भी 2003 के पोलिंग बूथ खोज पाएंगे। दरअसल मतदाताओं की सुविधा के लिए एक नया युजर इंटरफेस तैयार किया गया है।

एक क्लिक में मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर एक नया और सरल यूजर इंटरफेस तैयार किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर एक क्लिक पर मतदाता साल 2003 की मतदाता सूची में नाम ढ़ूढ पाएंगे। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे।

SIR के तहत बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 जनवरी तक SIR के तहत बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी 2003 की मतदाता सूची में जानकारी से मिलान कर रहे हैं।

सीईओ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए

ऐसे में प्रदेश के कई मतदाता ऐसे हैं जिन्हें अपने वर्ष 2003 के बूथों की सही जानकारी नहीं हैं। मतदाताओं की इसी परेशानी को देखते हुए सीईओ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर 2003 की मतदाता सूची को और सरल तरीके से सर्च कर पाएंगे।

गली-मोहल्ले के नाम से भी ढ़ूढ सकेंगे मतदाता

मतदाताओं की सुविधा के लिए साल 2003 की मतदाता सूची पहले से ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने और अपने पिता/पति के नाम से भी मतदाता क्रमांक और बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नए फीचर के साथ अब गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजी जा सकेगी।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होनें कहा कि हर एक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए बीएलओ द्वारा हर मतदाता से समन्वय,संवाद और पंहुच बनाई जा रही है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव