उत्तराखण्ड

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसल, मंत्री ने दिलाया मुआवजे का भरोसा

खबर शेयर करें -

farmer compensation

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को उत्तराखंड में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में बैठक की. इस दौरान ने मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान को लेकर जानकारी ली.

किसानों की फसल को हुए नुकसान की मंत्री ने की समीक्षा

मंत्री ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और हर दिन की रिपोर्ट मंत्रालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को भारत सरकार के मानक के अनुसार जल्द कागजी कार्यवाही कर किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा देने के निर्देश दिए.

ओलावृष्टि से 5236 हेक्टेयर फसलें बर्बाद

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अतिवृष्टि से वर्तमान में अभी तक 5236 हैक्टीयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है. मंत्री ने कहा कि उपरोक्त क्षति के क्षेत्रफल मे से आपदा के मानको के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति का क्षेत्रफल 3358 हेक्टेयर है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, पढ़ लें पूर्वानुमान

मंत्री ने किया किसानों को आश्वस्त

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है. जल्द मानकों के अनुसार सरकार किसानों को फसल का मुआवजा दिलाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव