उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-व्यापार मंडल ने शहर की सड़को की हालत को लेकर किया धरना प्रदर्शन, दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सड़कों में गड्ढों को लेकर व्यापार मंडल गुरूवार को घरना प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल ने आज सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। नैनीताल रोड में गड्ढों पर पेड़ लगाकर व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापार मंडल ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर की सड़कों में गड्ढे नहीं भरे गए तो उग्र आंदोलन होगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक महिला की गड्ढे के कारण मौत हो गई थी। बीते दो दिन पहले भी एक शिक्षक की गड्ढे से अनियंत्रित होकर दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके बाद लोगों में जमकर आक्रोश पनप रहा है


व्यापारियों ने कहा कि हल्द्वानी शहर अब हादसों का शहर बन गया है। लोगों का कहना है कि यहां मौत के बाद भी विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है। बता दें कि हल्द्वानी में आए दिन सड़क पर गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं। जिस से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव