उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट, मैदानी इलाकों में चलेगी गर्म हवाएं, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

Heat wave

 Heat wave

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले आंशिक बादल छाने और बारिश होने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. जबकि मैदानी जिलों में गर्मी पसीने छूटा सकती है.

जानें आपके जिले में कितना पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार जिले में अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच सकता है. इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान 37°C तक पहुंच सकता है. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव