उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-दोस्त के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूबा,तलाश जारी

खबर शेयर करें -


ऋषिकेश। यहां हरियाणा से रक्षाबंधन के दिन दोस्त के साथ घूमने आया युवक मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र में गंगा में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।


एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि पानीपत हरियाणा निवासी दो युवक सोमवार को प्राइवेट टैक्सी बुक कर ऋषिकेश आए थे। दोनों युवक मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए रुके थे। नहाते समय आनंद शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी तहसील कैंप थाना सेक्टर-6 पानीपत, हरियाणा तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया। आनंद के दोस्त व स्थानीय लोगों की आवाज सुनकर एसडीआरएफ व जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। कई घंटे के सर्चिंग के दौरान कोई पता नहीं चल सका। कहा कि अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्चिंग शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव