उत्तराखण्ड

नई रेलवे लाइन को मिली मंजूरी, दिल्ली से देहरादून की दूरी हुई और भी कम

खबर शेयर करें -
India Railway established first time rail Raksha dal for stop the train accident

देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) की मंजूरी मिल गई है. जिसके लिए सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है.

देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन को मिली मंजूरी

बता दें हल ही में इस खंड पर 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया. इस नई लाइन के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी लगभग 40 किलोमीटर काम हो जाएगी. जिससे यात्रियों के समय की बचत तो होगी ही सफर भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगा.

सीएम धामी ने किया पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त

मुखयमंती पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है. सीएम ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव