उत्तराखण्ड

गर्मी से मिलेगी राहत : IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand weather

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था. मौसम वैज्ञानिकों ने पर्वतीय इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते बीते दिनों से हो रही भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी.

IMD ने इन जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को चमोली, उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.

किस जिले में कितना रहेगा तापमान

बता दें देहरादून का आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C​ रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने की उम्मीद है. इसके अलावा नैनीताल में अधिकतम तापमान 23°C​ और न्यूनतम तापमान 15°C रहेगा. वहीं उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव