उत्तराखण्ड

देहरादून से IndiGo की सभी फ्लाइट कैंसिल!, Jolly Grant एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे

खबर शेयर करें -
13-indigo-flights-cancelled-jolly-grant-airport-dehradun

आज कल देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो भारी अव्यवस्थाओं से जूझ रही है। बीते कई दिनों से इंडिगो की कई उड़ाने या तो देरी से उड़ रही है या फिर उन्हें रद्द कर दिया है। इससे यात्रियों का गुस्सा काफी ज्यादा है। इसका असर देहरादून में भी दिखा। शुक्रवार पांच दिसंबर को देहरादून से इंडिगो की 13 उड़ानें रद्द कर दी गई।

देहरादून से IndiGo की सभी फ्लाइट हुई कैंसिल!

दरअसल देहरादून से शुक्रवार पांच दिसंबर को दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई जैसे बड़े शहरों की फ्लाइट जानी थी। हालांकि इंडिगो कि इन उड़ानों को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों में गुस्सा चरम पर पहुंच गया।

13-indigo-flights-cancelled-jolly-grant-airport-dehradun
देहरादून एयरपोर्ट

Jolly Grant एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे

इस बारे में जानकारी देते हुए देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेश नेगी ने बताया कि शुक्रवार की इंडिगो की सभी उड़ानें देहरादून हवाई अड्डे से रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर ही हेल्प डेस्क लगाई गई है। करीब 100 यात्री एयरपोर्ट पर है। जिनकी इंडिगो द्वारा मदद की जा रही है।

देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स हो रही रद्द

बताते चलें कि IndiGo एयरलाइन की देशभर में करीब 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। यात्रियों और IndiGo एयरलाइन की समस्या के चलते DGCA ने पायलट ड्यूटी नियमों में वापस ले लिया गया है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव