
बस कुछ ही दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का आगाज होने वाला हैं। 22 मार्च से लीग के 18वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। क्रिकेट फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी एक अलग अंदाज में नजर आए। धानी की एक Video सुर्खियों में बनी हुई हैं।
video link- https://youtube.com/shorts/SHqjFk_FJOI?si=cyzwk8fNvz9u7tkj
धोनी के ‘एनिमल’ लुक ने मचाया तहलका MS Dhoni Viral Video
आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे एमएस धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो फिल्म ‘एनिमल’ के अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में धोनी ने एक विज्ञापन शूट किया। जिसे ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। इस एड में धोनी को लंबे बालों में देखा जा सकता है। जिससे उनका पुराना लुक एक बार फिर याद आ गया। बता दें कि करियर के शुरुआती दौर में धोनी इसी हेयरस्टाइल में नजर आते थे। फैंस इस लुक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं
आईपीएल की तैयारी में जुटे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त पूरी तरह से आईपीएल 2025 की तैयारियों में व्यस्त हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। 2008 से अब तक वह इस लीग का हिस्सा रहे हैं और कुल 264 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान धोनी ने 39.12 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेला है। वह अब तक के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- महेंद्र सिंह धोनी – 264 मैच
- दिनेश कार्तिक – 257 मैच
- रोहित शर्मा – 257 मैच
- विराट कोहली – 252 मैच
- रवींद्र जडेजा – 240 मैच
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली – 8004 रन
- शिखर धवन – 6769 रन
- रोहित शर्मा – 6628 रन
- डेविड वॉर्नर – 6565 रन
- सुरेश रैना – 5528 रन
- महेंद्र सिंह धोनी – 5243 रन
आईपीएल का क्रेज हर साल बढ़ता ही जाता है। इस बार धोनी की वापसी को लेकर फैंस का जोश सातवें आसमान पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो इस बार भी अपने पुराने अंदाज में खेलकर सीएसके को एक और ट्रॉफी दिलाने में कामयाब होते हैं या नहीं।
