उत्तराखण्ड

बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में लुढ़का पारा, पढ़ें आज कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम

खबर शेयर करें -

mausam update

Weather News : उत्तराखंड में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते प्रदेश में एक बार फिर पारा लुढ़क गया है.

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम ? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी चार जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 फरवरी (Uttarakhand Weather Update) को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने की संभावना है. हालांकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

उत्तराखंड में दिख रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल रहा है.राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वहीं बीते गुरुवार के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव