उत्तराखण्ड

दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, एक शख्स की जिंदा जलकर मौत

खबर शेयर करें -
dehradun news

पछवादून के विकासनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. गुरुवार को सुबह तड़के बल्लूपुर पाॅवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर लगने के बाद एक ट्रक में आग लग गई. जिससे एक शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई.

दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत

हादसा गुरुवार सुबह तड़के चार बजे का बताया जा रहा है. बल्लूपुर पाॅवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटक माजरी गांव पर दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई. आग की चपेट में आने से ट्रक में सवार शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई.

कब्जे में लिया मृतक का शव

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन फोर लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग को इस जगह वन वे किया हुआ है. जिस कारण यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव