उत्तराखण्ड

Video-महाकुंभ में भगदड़, कई लोगों की मौत की खबर, अखाड़ों ने रद्द किया शाही स्नान,देखे video

खबर शेयर करें -

महाकुंभ में भगदड़

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम स्नान के लिए भारी उमड़ने से भगदड़ मच गई है। भगदड़ में कई लोगों के मरने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उधर राहत बचाव कार्य जारी हैं। पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है और हालात का अपडेट लिया है।

https://youtube.com/shorts/Tt-EufYHcM0?si=ZtvFSpEUOk3v6RBo

महाकुंभ में मची भगदड़

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पर्व पर स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक मोटे अनुमान के मुताबिक तकरीबन पांच करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में पहुंच गए। देर रात भारी भीड़ संगम नोज की तरफ बढ़ने लगी। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे और भीड़ उन्हे रौंदती हुई निकलती गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के बाद शुरू हुआ राहत कार्य

हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को कुंभ के अस्पताल में पहुंचाया गया है। हालांकि कई लोगों की मौत की खबर आ रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रशासन ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अखाड़ों ने रद्द किया स्नान

वहीं हादसे के बाद मौनी अमावस्या पर होने वाला अखाड़ों का शाही स्नान रद्द कर दिया गया है। अब अखाड़े मौनी अमावस्या का शाही स्नान नहीं करेंगे। अखाड़ों ने महाकुंभ में भगदड़ में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की है।

पीएम मोदी ने किया फोन

महाकुंभ में भगदड़ के बाद पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। पीएम ने हर जरूरी व्यवस्था करने और घायलों को समुचित इलाज के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव