उत्तराखण्ड

kedarnath upchunav : सीएम धामी ने केदारनाथ की जनता से की अपील, ज्यादा से ज्यादा करें मतदान,VIDEO

खबर शेयर करें -

cm dhami doon

केदारनाथ में उपचुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। इसी बीच सीएम धामी ने केदारनाथ विधानसभा की जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। इसके साथ ही सीएम धामी ने महाराष्ट्र और झारखंड की जनता से भी मतदान की अपील की है।

https://youtu.be/Dvrui6E68R4?si=5X_I0CC369juICnl

सीएम धामी ने केदारनाथ की जनता से मतदान की अपील

आज देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पांच राज्यों की 15 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए मतदातान जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य की केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है।

अधिक से अधिक करें मतदान

सीएम ने मतदान की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आकर मतदान करें और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो विकास कार्य केदारनाथ में किए गए है उनको गति देने में अपना सहयोग करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र और झारखंड की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि मतदान में भाग लेकर डबल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव