उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कांग्रेस को भीमताल में झटका, वरिष्ठ नेता पुष्कर नयाल ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -

twitter sharing button

हल्द्वानी: पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता पुष्कर नयाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करते हुए पुष्कर नयाल ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी को कांग्रेस में शामिल किए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि वह खुद भीमताल विधानसभा सीट से पार्टी के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर लाखन नेगी को सदस्यता दिला दी। नयाल ने बताया कि इस फैसले का भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विरोध हो रहा है और कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है, जिसके चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव