उत्तराखण्ड

उत्तराखंड -बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, कम आएगा बिजली का बिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपका बिजली का बिल कम आयेगा। जिससे लाखों ग्राहकों को राहत मिलेगी। अगले माह यानी सितबंर से बिजली का बिल सस्ता आएगा। यूपीसीएल ने अगस्त माह की फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) दरें घोषित कर दी हैं। बिजली बिल में 15 पैसे लेकर 60 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी हो गई


सितंबर के बिल में प्रति यूनिट यह छूट मिलेगी। यूपीसीएल हर महीनें आपूर्ति के लिए बाजार से बिजली खरीदता है। बाजार से महंगी या सस्ती बिजली का असर बिल में नजर आता है। अगर निर्धारित से अधिक दरों पर बिजली खरीदी तो उसी अनुपात में बिल में प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाती है। सस्ती खरीद होने पर प्रति यूनिट उतनी ही कमी कर दी जाती है। यूपीसीएल प्रबंधन ने अगस्त माह में एफपीपीसीए दरों की घोषणा कर दी है। निगम प्रबंधन का कहना है कि सितंबर माह के बिजली बिल में इसी हिसाब से छूट दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव