उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-यहाँ अज्ञात चोरों ने मेगा मार्ट में किया हाथ साफ,जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

आज के समय मे हल्द्वानी शहर में चोरी की घटनाये बढ़ती जा रही हैं। एक ऐसा मामला हल्द्वानी के कठघरिया चौकी इलाके का सामने आ रहा है।यहाँ कठघरिया चौकी क्षेत्र में सुरभि मेगा मार्ट में हुई चोरी का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष मुखानी को शिकायत देते हुए सुरभि मेगा मार्ट संचालक वीरेंद्र सिंह रौतेला ने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है, कि उनके मेगा मार्ट में 20 जून को चोरी की घटना हुई थी।

मेगा मार्ट संचालक द्वारा कटघरिया पुलिस को चोरी की सूचना देते हुए कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही संचालक ने बताया कि अज्ञात चोर ने मेगा मार्ट की छत काटकर चोरी को अंजाम दिया था, जिसमें अज्ञात चोर ने नगदी और समान समेत मोबाइल फोन चुराया है। मुखानी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव