उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग- योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री हुए सड़क हादसे का शिकार

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़ – योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

कार्यकर्म में जाते हुए मंत्री और पुलिस स्कॉट की गाड़ी आपस में टकराई

देहरादून के बहल चौक की घटना, गाड़ी क्षतिग्रस्त और कैबिनेट मंत्री सुरक्षित

चोक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से हुई दुर्घटना


अज्ञात वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते हुए हादसा

कैबिनेट मंत्री घटना के बाद पहुंचे दून अस्पताल

डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया की घटना में नही आई मंत्री गणेश जोशी को चोट।


कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से यह दुर्घटना हुई और वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालाकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया, सभी प्रकार की जाँच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जाँच के बाद घर भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव