उत्तराखण्ड रुद्रपुर

रुद्रपुर-सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर थाना क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बाइक सवार युवक सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।




हादसा आज सुबह का बताया जा रहा है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव में बाइक सवार युवक सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गया। युवक की पहचान बलजीत सिंह (25) निवासी रामपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक रामपुर से नानकमत्ता साहिब की ओर आ रहा था। इस दौरान युवक की बाइक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक कंबाइन मशीन पर फोरमैन का काम करता है। युवक जिस वाहन से टकराया था उसमें ओवरलोड रूप से टेंट का सामान भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव