उत्तराखण्ड

दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, कई लोग मलबे में दबे

खबर शेयर करें -

 

delhi building collapsed

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक एक इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत

दिल्ली में रविवार को हुए इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया है। जबकि अन्य लोगों का रेस्क्यू जारी है। देशभर के साथ-साथ दिल्ली में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बर्ष के बीच सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई।

इमारत में संचालित हो रहा था हॉस्टल

हादसा दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट का बताया जा रहा है। खबर है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों का हॉस्टल चलाया जा रहा था। मौके पर भारी भीड़ जमा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव