उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी मेयर ने किया आंचल मिल्क बूथ का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के परिसर में आज आंचल मिल्क बूथ का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया। जिसमे नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा निर्मित कई उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मिल्क बूथ उद्धघाटन के अवसर पर मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा की सभी को आंचल दूध के उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सके, इसको लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और हर शहर और कस्बों में बुथ पॉर्लर खोले जायेंगे।


इस अवसर पर नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा की जैसे जैसे आंचल दूध के उत्पाद बाजार में उपभोग्ताओं को आसानी से उपलब्ध होंगे, वैसे वैसे सहकारी संघ की आय में वृद्धि होगी, जिससे दूध उत्पादन करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।

इधर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष और भाजपा नेता गजराज बिष्ट, ने आंचल दूध के मिल्क बुध के उद्धघाटन समरोह में सभी को बधाई दी। इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रताप रैक्वाल, पार्षद धीरेंद्र रावत, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, आदि लोग मौजूद थे एवं कार्यक्रम का संचालन संजय भाकुनी ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव