उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

उत्तराखंड-यहाँ अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दीनगांव से मुखेम की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।दोनों युवकों का रेस्क्यू कर घायल हालत में निजी वाहन से जिला चिकित्सालय उत्तराकाशी पहुंचाया गया है। जहां दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।


हादसे के दौरान बाइक में दो युवक सवार थे। युवकों की पहचान राजपाल (19) पुत्र बरिका और प्रवीण सिंह (20) पुत्र हिम्मत सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव