हल्द्वानी

हल्द्वानी- सूर्या नाला आया तूफान पर ,सवारी भरा वाहन आया चपेट में

खबर शेयर करें -

पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण चोरगलिया मुख्य राज्य मार्ग में स्थित सूर्या नाला भी उफान पर है। नाले को पार करते समय इसमें सवारियों से भरी एक बोलेरो बह गई। लोगों को कार के बोलेरो शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।सवारियों से भरी बोलेरो पानी में बहते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बोलेरो के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था। नाले में कार गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी यात्री पिथौरागढ़ और नेपाली मूल के थे। वाहन को राजेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम नाली गंगोलीहाट पिथौरागढ़ चला रहा था। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सभी को अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

कुनाल अरोरा
संपादक - News 100 Live
http://www.news100live.com