हल्द्वानी शहर में आज एक निजी होटल को बैंक के द्वारा पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सील कर दिया गया जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित होटल एसवी को बैंक की रकम ना चुकाने की वजह से सील कर दिया गया बैंक के मालिक के द्वारा 40 करोड़ का लोन लिया गया था जिसका ब्याज दिन पर दिन बढ़ता गया और अब लोन की रकम ब्याज मिलाकर 52 करोड़ रुपए हो गई, और इतने रकम होने की वजह से होटल स्वामी रकम देने में असमर्थ हो गए, लेकिन इसके बावजूद भी बैंक के द्वारा होटल स्वामी को रकम चुकाने का मौका दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी होटल स्वामी रकम नहीं चुका पाए, जिसके बाद बैंक ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सील कर दिया गया इस महंगाई के दौर में होटल स्वामी को होटल सील होने की वजह से एक बड़ा झटका मिला है।इस होटल में 24 कमरे हैं, फिलहाल इस होटल की नीलामी 23 अगस्त को ऑनलाइन की जाएगी ,






