उत्तराखण्ड

बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, सुबह पांच बजे से छापेमारी, 108 मामलो में कार्यवाही

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सोमवार सुबह पांच बजे से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर समेत चिह्नित इलाकों में सात टीमों ने निरीक्षण किया। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान कथित तौर पर कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करने […]

उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज: 149 मेधावी छात्राएं सम्मानित, स्मार्टफोन देकर बढ़ाया हौसला

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटीटी सभागार में ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 […]

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति और दो बेटियां घायल

थाना पुलभट्टा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-74 पर सिरौली चौराहे के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो मासूम बेटियां घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार बाइक से पीलीभीत के बीसलपुर से रुद्रपुर जा रहा था। पीछे से आए एक […]

उत्तराखण्ड

नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच

नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच देहरादून।उत्तराखंड में नर्सिंग विद्यार्थियों को स्टाइपेंड दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले प्रदेशभर के नर्सिंग अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री आवास की ओर कूच किया। इस दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड […]

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: उत्तराखंड के सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के बाद नए कर्मचारियों की तैनाती कर केंद्र को दोबारा संचालित […]

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, जापान में दिखाएंगे जलवा

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी ने कमाल कर दिया। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ इलाके के रहने वाले सोवेंद्र ने अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जापान के नागोया में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक पांचवां एशियन पैरा गेम्स आयोजित होने वाला है। इसी में सोवेंद भारतीय ब्लाइंड […]

उत्तराखण्ड

हेमकुंड साहिब यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हिमालय की गोद में लगभग 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब और पौराणिक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर को बंद हो गए हैं। सेना के बैंड की मधुर धुनों, शबद-कीर्तन और अंतिम अरदास के बीच माहौल भावुक हो […]

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे सोशल मीडिया क्रिएटर्स, CM धामी ने किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, विशिष्ट खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की व्यापक पहुंच और युवाओं की रचनात्मक क्षमता के माध्यम से प्रदेश की पहचान को वैश्विक स्तर पर […]

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – मंदिर में अकेली मिली छह माह की मासूम, अंजान महिला ने सीने से लगाकर कराया शांत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हल्द्वानी – नवरात्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हल्द्वानी के आंबेडकर नगर स्थित मंदिर में छह माह की एक मासूम बच्ची अकेली मिली। मंदिर के फर्श पर रो रही बच्ची की आवाज सुनकर एक महिला उसके पास पहुंची और उसे गोद में उठाकर सीने से लगा लिया। महिला की गोद में आते ही […]

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान

उत्तराखंड में आज भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। शहरखोजें 11 अक्टूबर को उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्टमौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो […]