उत्तराखण्ड

सरस मेले के चौथे दिन उद्यमिता और स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी। सरस आजीविका मेला 2026 के चौथे दिन जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एमएसएमई नीति, PMEGP, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एकल खिड़की व्यवस्था, स्टार्टअप नीति और पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ व आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया।
कार्यक्रम में जूट उत्पादों का प्रदर्शन किया गया तथा हस्तशिल्प और लघु उद्योग क्षेत्र के चयनित प्रतिभागियों व संस्थाओं को दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी और सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने सम्मानित किया महाप्रबंधक को कुमाऊनी ऐपण पेंटिंग भेंट की गई। देर शाम को लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं जिसका शहरवासियों ने भरपूर लुफ्त उठाया और सीडीओ ने ‘लोकल फॉर वोकल’ अपनाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव