
कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात 1 बजे भीषण हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के थे। जिसमें दो बच्चे भी शामिल है। तो वहीं ट्रक ड्राइवर समेत सात लोग घायल बताए जा रहे है।
राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर
दरअसल ये हादसा कोटा के नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर चकनाचूर हो गई। घायल और शव गाड़ी में ही फंसे रह गए। पुलिस ने लोगों की मदद से निकालकर सभी को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया।
क्रूजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार
पुलिस की माने तो क्रूजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। सभी धुले, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सभी खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इनमें से सज्जन पवार (62) और उनकी पत्नी उषा बाई (60), बाबूलाल (75) व उनकी पत्नी सुशीला (62), बेटा कैलाश (35), बहू अनीता (34) पत्नी कैलाश, पोती जाह्नवी (7) और माधवी (32) व सानवी (3) की मौत हुई है। सज्जन और बाबूलाल भाई थे। सानवी, सज्जन की पोती और माधवी बहू थी।
36 लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों से धार्मिक यात्रा पर निकले
बता दें कि परिवार के कुछ 36 लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। मंगलवार को निकलकर वो मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर, उज्जैन, राजस्थान में सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर होते हुए शनिवार शाम 4 बजे खाटूश्यामजी पहुंचे थे। अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने डांस का एक वीडियो भी बनाया था।
गाड़ी में ही फंसे रह गए शव
इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। सभी का पोस्टमॉर्टम कर शवों को कोटा से महाराष्ट्र तक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि संभवत: क्रूजर ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिससे से हादसा हुआ


