उत्तराखण्ड

कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, BJP के 30 साल के शासन पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें -

 

jansampark abhiyan congress

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान द्रोणपुरी, पटेल नगर पूर्व, कांवली रोड और विजय पार्क वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने भाजपा सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। 

कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

सभा को संबोधित करते हुए राजीव महर्षि ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र पर पिछले करीब 30 सालों से भाजपा का कब्जा है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी, सड़क और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर पाई है।

स्थानीय लोगो ने रखी अपनी समस्याएं

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने महर्षि के सामने बिजली, पेयजल और सड़कों से जुड़ी समस्याएं रखीं। महर्षि ने कहा कि वर्ष 2022 में कौलागढ़ में एक सड़क दलदल में तब्दील हो गई थी, लेकिन आज तक उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और बिजली की स्थिति भी खराब है।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पाई सरकार: महर्षि

राजीव महर्षि ने कहा कि क्षेत्र के युवा रोजगार के अवसरों के अभाव में बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार अब तक युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आम लोगों की किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव