उत्तराखण्ड

आज उत्तराखंड आएंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, देहरादून-मसूरी में कार्यक्रम, दो दिवसीय दौरा

खबर शेयर करें -

 

vice-president- cp radhakrishnan

आज यानी बुधवार, 19 अगस्त को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड आ रहे है। अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर वो आज देहरादून पहुंचेंगे। जहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून व लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में कार्यक्रम में वो शिरकत करेंगे।

आज उत्तराखंड आएंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के उत्तराखंड दौरे के लिए प्रशासन एलर्ट हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि आज उपराष्ट्रपति आईजीएनएफए देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।

दो दिवसीय दौरा

अगले दिन यानी 20 अगस्त को वो एलबीएसएनएए मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दोनों ही अकादमी कार्यक्रम में वो सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

दून में सुरक्षा चाक-चौबंद

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दो दिवसीय 19 और 20 अगस्त के दौरे को देखते हुए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के अलावा शहर की सीमाओं, कार्यक्रम की जगह के आसपास सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव