
देहरादून में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें कार सवार युवक की मौत हो गई। युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला। हादसा में गाड़ी माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गई।
देहरादून में गहरी खाई में गिरी कार
दरअसल ये पूरा हादसा चकराता में दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर दुनुवा गांव से कुछ दूरी पर हुआ। हादसे वाली कार में केवल चालक की सवार था। मृतक की पहचान 24 साल के जगमोहन के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद राहगीर मदद के लिए पहुंचे। जगमोहन गंभीर हालत में नीचे पड़ा हुआ था। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो मासूम बच्चों का पिता था मृतक
बता दें कि मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। वो बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर दुनुवा से सहिया की ओर जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि कार माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गई।
दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर हादसा
हुआ यू कि दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर अचानक जगमोहन की कार अनियंत्रित हो गई। कार ऊपर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में गिरी और नीचे वाली सड़क पर पलट गई। आवाज सुनते ही कई स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने देखा कि जगमोहन गंभीर हालत में झाड़ियों में पड़े हुए थे। बिना समय गंवाए तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया


