उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट, टोल फ्री नंबर जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट, टोल फ्री नंबर जारी
हल्द्वानी/नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून ने 2 और 3 जुलाई को जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित भारी बारिश के दौरान जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय पर तैनात रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे।
भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और पेड़ गिरने से सड़कें बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) को संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपदा प्रबंधन के तहत जिला, परगना और विकासखंड स्तर पर आईआरएस प्रणाली से जुड़े सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जनता से सावधानी बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से 2 और 3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।
आपातकालीन संपर्क नंबर:
05942-231178
05942-231179
05942-231181
मोबाइल: 8272080884
टोल फ्री: 1077

ADVERTISEMENTS Ad