उत्तराखण्ड रामनगर हल्द्वानी

बड़ी खबर- प्रियंका गांधी कल आ रही रामनगर, करेगी जनसभा को संबोधित

खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के लिए पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। स्टार प्रचारकों के आने का दौर जारी है। कल चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आ रहीं हैं। प्रिंयका गांधी नैनीताल में अपनी जनसभा करेंगी।


कल चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी उत्तराखड आएंगी। वो नैनीताल लोकसभा सीट में अपनी जनसभा करेंगी। प्रियंका पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका के पहले उत्तराखंड दौरे के लिए कांग्रेस तैयारियों में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव