उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, नदी में समाया डंपर, वाहन-चालक का अता-पता नहीं

खबर शेयर करें -
dumper-truck-fell-into-river-from-rishikesh-badrinath-national-highway-near-karnaprayag-in-chamoli

उत्तराखंड के चमोली बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर एक डंपर पहाड़ी से सीधा नीचे नदी में गिर गया। ये हादसा शनिवार दोपहर तीन बजे गौचर-कर्णप्रयाग के बीच पंचपुला में हुआ। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर एसडीआरएफ पुलिस की टीम ने पहुंचकर राहत बचाव का कार्य शुरू किया। 

यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा

बताते चलें कि देर रात तक भी डंपर का कुछ अता-पता नहीं था। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन भी बंद कर दिया गया। आज 28 जून को फिर से सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। फिलहाल अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।

नदी में समाया डंपर

दरअसल डंपर संख्या UK11 CA 2536 कालेश्वर से गौचर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नियंत्रण खोने की वजह से पंचपुला के पास ड्राइवर बेकाबू होकर सीधे नदी में गिर गया। पास से गुजर रहे लोगों की नजर गिरते हुए डंपर पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

चालक और डंपर का कुछ पता नहीं, सर्च ऑपरेशन जारी

देर रात तक ना ही चालक और डंपर का कुछ पता चल पाया है। तो वहीं वाहन में चालक के साथ कितने लोग सवार थे उसकी भी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। डंपर चालक की पहचान गिरीश सिंह के रूप में हुई है। रविवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लापता चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव