उत्तराखण्ड

क्या है Noorani Masjid से जुड़ा विवाद? 3000 पुलिस कर्मियों की तैनाती के बीच आज की जाएगी ध्वस्त

खबर शेयर करें -

 

jaipur-jda-noorani-mosque-demolition

Jaipur JDA Noorani Masjid Demolition: जयपुर विकास प्राधिकरण सड़क चौड़ीकरण के लिए आज नूरानी मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से हो इसके लिए प्रशासन ने पूरे इलाके को ही छावनी में बदल दिया है। 34 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या है ये नूरानी मस्जिद विवाद जिसको ध्वस्त करने के लिए 3000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

क्या है नूरानी मस्जिद विवाद? What is Noorani Masjid Demolition Case

दरअसल जयपुर विकास प्राधिकरण मालवीय नगर के नंदपुरी क्षेत्र में मुख्य सड़क को चौड़ा करना चाहता है। इस सड़क मार्ग पर नूरानी मस्जिद के साथ अन्य धार्मिक स्थल बने हुए हैं। इस रास्ते पर बने कुल 143 अवैध ढांचों को जेडीए प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। जिनमें से 134 मकानों को पहले ही बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अब पूरी तरह से मार्ग को खाली करने के लिए आज मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा।

मस्जिद कमेटी क्या कर रही दावा?

तो वहीं मस्जिद कमेटी ने इस फैसलों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। कमेटी की माने तो साल 1981 में इस मस्जिद का निर्माम हुआ था। करीब 391 वर्ग गज जमीन पर इसको बनाया गया था। कमेटी ने दावा किया कि मस्जिद के लिए जमीन जेडीए से स्वीकृत एक हाउसिंग सोसायटी से खरीदी गई थी।

हालांकि प्रशासन ने शुक्रवार रात को ही नोटिस भेजा। जिससे नोटिस के खिलाफ अपील करने के लिए काफी कम समय रह गया। तो वहीं जेडीए अधिकारियों ने इससे प्रभावित लोगों को खो नागोरियन इलाके में जमीन देने का वादा किय है। मस्जिद कमेटी को वैकल्पिक भूमि के तौर पर करीब 1100 वर्ग गज जमीन दी जाएगी।

इलाके में 3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

दरअसल आज पांच धार्मिक स्थलों को जयपुर से हटाया जा रहा है। ऐसे में बुलडोजर चलने पर शहर का माहौल खराब ना हो, इसके लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए है। तीन हजार से ज्यादा पुलिस के जवान शहर के कई इलाकों में तैनात किए गए है। साथ ही आज से नौ जून रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाए बंद रहेगी।

RAC की 12 कंपनियां की गईं तैनात

बुलडोजर एक्शन को लेकर जयपुर के कई इलाकों में RAC की 12 कंपनियां तैनात की गईं हैं। निगरानी के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो वहीं संवेदनशील इलाकों में खास तौर पर नजर रखी जा रही है।

इन 5 धार्मिक स्थलों पर चलेगा बुलडोजर

जयपुर के पांच धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन किया जाएगा। नंदपुरी में 1 मस्जिद और 1 मजार पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके साथ ही एक सत्संग भवन और दो मंदिरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सर्विस सस्पेंड

प्रशासन को आशंका है कि आज होने वाली बुलडोजर एक्शन की वजह से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ा जा सकता है। ऐसे में शहर की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस सस्पेंड कर दी गई है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव