उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

 

rishikesh-badrinath highway accident

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। तोताघाटी और बछेलीखाल के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस

घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे करीब तोताघाटी और बछेलीखाल के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते बस सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में 39 यात्री सवार थे।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हादसे में जिन यात्रियों को हल्की फुलकी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बाकी सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से हरिद्वार रवाना कर दिया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव