उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार को राजस्थान की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -
Ajay Kumar Appointed Rajasthan's General Secretary

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। अजेय कुमार को राजस्थान का संगठन महामंत्री बनाया गया है।

अजेय कुमार को बनाया राजस्थान का संगठन महामंत्री

अजेय कुमार को राजस्थान का संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से सोमवार को आदेश जारी किया गया है। बता दें आगामी राजनीतिक समीकरणों और पार्टी के भीतर सांगठनिक कसावट को देखते केंद्र ने ये फैसला लिया है।

Ajay Kumar Appointed Rajasthan's General Secretary

भाजपा ने राजस्थान को सौंपा उसका नया ‘चाणक्य’

बता दें दिल्ली आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान भाजपा को उसका नया ‘चाणक्य’ सौंप दिया है। सरकार की यह आदेश ऐसे समय पर जारी हुआ है जब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद दिल्ली दौरे पर हैं। वहीं वर्तमान में राजस्थान में भाजपा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, पंचायत चुनावों और भविष्य की चुनावी रणनीतियों को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दे रही है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव