उत्तराखण्ड

कांग्रेस से बगावत कर BJP का थामा हाथ, कौन हैं रुड़की विधायक Pradeep Batra ?, जानें सबकुछ

खबर शेयर करें -

 

Who is Cabinet Minister Pradeep Batra

Uttarakhand Cabinet Expansion Minister Pradeep Batra Profile: आज उत्तराखंड में धामी कैबिनेट (CM Dhami Cabinet) का विस्तार हुआ है। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। इन 5 विधायकों में हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक प्रदीप बत्रा Pradeep Batra ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चलिए एक नजर उनके राजिनीतिक सफर पर डाल लेते है।

CABINET MINISTER pradeep batra

कौन हैं प्रदीप बत्रा Who is Cabinet Minister Pradeep Batra ?

हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा अपने सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड में ही प्रदीप बत्रा का जन्म हुआ। राजनिति के साथ प्रदीप बत्रा व्यवसाय में भी काफी सक्रिय हैं। उनकी दुकानें और होटल है। एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है। बीएसएम डिग्री कॉलेज रुढ़की से हाईर एजुकेशन कंपलिट की है।

प्रदीप बत्रा का राजनीतिक सफर Pradeep Batra Political Career

साल 2007 में उन्होंने पहली बार रुड़की में नगर पालिका के चुनाव जीते। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। पहली बार साल 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने दो बार के बीजेपी विधायक सुरेश चंद्र जैन को मात दी।

2022 में कांग्रेस से की बगावत

साल 2017 में वो एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर ही रुड़की सीट से विधायक बने। जिसके बाद राज्य में दल बदल के समय विधायक प्रदीप बत्रा ने भी कांग्रेस से बगावत की और बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2022 में उन्होंने बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा और जीता भी। रुड़की विधानसभा सीट से लगातार तीन बार उन्होंने जीत दर्ज की है। जिसके बाद अब उन्हें धामी सरकार की कैबिनेट में जगह मिली है।

मिठाई कारोबारी के तौर पर पहचान Pradeep Batra Business

बता दें कि रूड़की में उनकी प्रकाश स्वीट्स् एवं हाेटल है। उनकी पहचान मिठाई कारोबारी के तौर पर है। डीपीएस स्कूल में उनके शेयर हैं। साथ ही उनका एक हरिद्वार रोड बाईपास पर पेट्रोल पंप भी है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव