अग्निशमन एवम आपात सेवा मुख्यालय देहरादून के आदेश के अनुपालन में श्रीमान C.F.O. महोदय :- नैनीताल के आदेशानुसार श्रीमान FSO महोदय :- हल्द्वानी के नेतृत्व में *”अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग हल्द्वानी”* की फायर यूनिटों ने *”अग्निशमन सुरक्षा एवम् सेवा सप्ताह”* “14 अप्रैल से 20 अप्रैल” के समापन के अवसर पर जन जागरूकता अभियान के दृष्टिगत रैली निकाली जिसके अन्तर्गत जनता से सुरक्षित,जागरूक एवम सतर्क रहने की अपील की। रैली फायर स्टेशन हल्द्वानी से निकल कर रोडवेज बस स्टैंड होते हुए तिकोनिया चौराहे से होते हुए वापस फायर स्टेशन हल्द्वानी पर सम्पन्न हुई तथा श्रीमान C.F.O. महोदय के निर्देशन में श्रीमान F.S.O. महोदय के नेतृत्व में अग्निशमन सुरक्षा एवम् सेवा सप्ताह का समापन किया गया।रैली में सम्मिलित अन्य अग्निशमन कर्मचारी गण :-1:- LFM अनुज शर्मा 2:- DVR पुष्कर सिंह नेगी 3:- FM सूरज बिष्ट 4:- FM चालक जगत दानू 5:- FM सुरेन्द्र सिंह नबियाल 6:- FM जितेन्द्र कुमार



