उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 1 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand weather

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अगले आगामी त्यौहार होलिका दहन के साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो गर्मी का असर ज्यादातर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड में 1 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather update

बता दें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अभी भी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 मार्च को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

दोपहर में खिलेगी तेजी धूप

मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण धूप तेज बनी रहेगी। शुरुआती चार दिनों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जो दिन के तापमान को और बढ़ाने का काम करेंग। हालांकि तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन अब 4 मार्च होलिका दहन के दिन से पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम एक बार फिर करवट लेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव