उत्तराखण्ड

महापंचायत में शामिल हुए अंकिता के पिता, CBI जांच पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें -

dehradun pahapanchayat ankita case

Ankita bhandari case: महापंचायत में शामिल हुए अंकिता के पिता, CBI और अनिल जोशी पर उठाए सवालउत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आज इस मामले को लेकर देहरादून में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें विपक्षी दल, सामाजिक संगठन और अंकिता के माता पिता शामिल हुए। अंकिता के परिजनों ने सीबीआई जांच और अनिल जोशी की एफआईआर पर सवाल खड़े किये हैं।

महापंचायत में शामिल हुए अंकिया भंडारी के पिता

रविवार को राजधानी देहरादून में अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर परेड ग्राउंड के बाहर महापंचायत हुई.. जिसमें अंकिता भंडारी के माता पिता समेत कई राजनीतिक दल और समाजिक संगठन शामिल हुए… इस दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी भी मौजूद थे।

अनिल जोशी से हमारा कोई रिश्ता नहीं: वीरेंद्र भंडारी

अंकिता के पिता ने कहा कि हमारी मांग सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की थी, लेकिन ना तो सिटिंग जज की निगरानी में ये जांच हो रही है, और ना ही हमारी शिकायत पर हो रही है। वीरेंद्र भंडारी ने कहा अनिल जोशी ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है, उनसे ना तो उनका कोई रिश्ता है ना कोई तालुकात, फिर किस आधार पर उनकी FIR को CBI जांच का आधार माना जा रहा है।

सबूत नष्ट करने वालों पर हो कार्रवाई: हरदा

वहीं इस महापंचायत को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच और सबूत नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव