उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- गैस सिलेंडर में लगी आग,चपेट में आए चार लोग, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में स्थित नई सुनहरी के एक घर में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में चार लोग आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


जानकारी के अनुसार नई सुनहरी में स्थित छेदा लाल के घर के बाहर किराने की एक दुकान है। जिसमें राजू (38) निवासी बरेली, उनकी पत्नी प्रेमवती (37) और राजो (34) निवासी शाहजहांपुर पत्नी सुनील किराये पर रहते हैं। देर शाम अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन संकरी गलियां होने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नही पहुंच पाई। कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोस के लोगों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। आग में झुलसे लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है।


आग लगने के कारण घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि घर का मालिक छेदा लाल अपने परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। तभी ये हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव