उत्तराखण्ड

मुस्लिम युवक ने खुद को जाट बताकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया,यौन उत्पीड़न किया, शिकायत के बाद अरेस्ट

खबर शेयर करें -

अमरोहा में खुद को हिंदू बताकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण करने वाला मुस्लिम युवक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने हिंदू युवती पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी - India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी

अमरोहा: खुद को हिंदू जाट और नीम करौली बाबा का भक्त बताकर हिंदू युवती को फंसाने वाले साहिल को पोल खुलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, पैसा और जेवर लेने का आरोप लगाते हुए साहिल व उसके साथी जुनैद के खिलाफ शिकायत की थी। लव जेहाद का ये मामला जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र का है।

कई बार कराया गर्भपात

जनपद अमरोहा के थाना गजरौला में एक युवती ने शिकायत की थी कि वर्ष 2023 में स्नैपचैट के जरिए उसकी जान पहचान साहिल से हुई थी, तब आरोपी ने खुद को हिंदू जाट और नीम करौली बाबा का भक्त बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया जिसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया गया इस दौरान युवती कई बार गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात कराया गया। इतना ही नहीं साहिल ने जरूरत बताकर युवती से हजारों रूपये और गहने भी हड़प लिए।

धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि शक होने पर जब उसने सच्चाई जाननी शुरू की तो पता चला कि आरोपी मुस्लिम है, शादीशुदा है और विजयनगर गजरौला का रहने वाला है। सच्चाई सामने आने पर आरोपी साहिल ने साफ कहा शादी तभी होगी जब युवती हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर ले। आरोपी द्वारा युवती को जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां भी दी गईं। इस कार्य में आरोपी का साथी मित्र जुनैद भी शामिल है। पीड़िता ने इसे लव जिहाद की सुनियोजित साजिश बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर 4 फरवरी को मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 फरवरी को आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव