उत्तराखण्ड

भीषण आग से तबाही!,1,000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर, समुद्र के रास्ते किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

Philippines Fire: फिलीपींस के एक छोटे द्वीप आइलेट में भीषण आग की खबर सामने आ रही हैं। जिसने भारी तबाही मचा दी है। आग इतनी भयंकर लगी है कि हजारों लोग बेघर हो गए।
सरकारी समाचार एजेंसी PNA के मुताबिक ये आत बीती रात करीब 10 बजे लगी। करीब चार घंटे तक ये आग धधकती रही। इसमें करीब 1000 घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। तेज हवाओं ने हालत को और भी ज्यादा बिगाड़ दिया। हवाओं के चलते आग तेजी से फैली और घनी आबादी वाले इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में करीब 5000 से अधिक लोगों को दोनों जमीन और समुद्र के रास्तों से रेस्क्यू किया गया। राहत कार्य शुरू हो गया तहै। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों को लोगों के इलाज और मेडिकल जरूरतों के लिए तैनात किया गया है।बोंगाओ नगर आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन कार्यालय (MDRRMO) की माने तो इसमें किसी की भी जान-मान की हानी नहीं हुई है। लेकिन कई फुटब्रिज आग की चपेट में आ गए। जिससे आग बुझाने और बचाव कार्यों में काफी मुश्किल आई। दमकल कर्मियों ने करीब रात के 2 बजे (1800 GMT) आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रसाशन की ओर से संपत्ति को हुए टोटल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव