उत्तराखण्ड

खुद पर हमले की बात स्वीकारने के बाद मुसीबत में फंसे पार्षद सौरभ बेहड़, होगी प्राथमिकी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। पत्नी की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए खुद पर हमला कराकर राजनीतिक भूचाल लाने वाले किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पार्षद पुत्र सौरभ बेहड़ मुसीबत में फंस गए है। पूछताछ के बाद अब पुलिस पूर्व में पंजीकृत प्राथमिकी में उन्हें भी नामजद करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और एलाइंस निवासी आवास विकास पार्षद सौरभ बेहड़ पर रविवार रात बिना नंबर प्लेट बाइक सवार तीन लोगों ने हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए थे और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सौरभ पर हुए हमले के बाद समर्थक और कांग्रेसी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर हमलावरों से खुद निपटने की चेतावनी दी थी।मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात सिडकुल रोड से बाइक सवार हमलावर वंश कुमार, बादशाह और दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने पार्षद सौरभ बेहड़ पर हमला उसके दोस्त आदर्श कालोनी निवासी इंदर नारंग के कहने पर किया था। इंदर नारंग से पूछताछ की तो उसने बताया कि सौरभ ने उससे कहा था कि उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है।

पत्नी की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए उस पर हमला करने को कहा था। इसके बाद पुलिस ने पार्षद सौरभ बेहड़ से आवास विकास चौकी में एक घंटे पूछताछ की। जिसमें सौरभ ने स्वीकार किया कि पत्नी की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए उसने खुद पर हमला करवाया था। सौरभ के इस बयान के बाद अब पुलिस उन पर भी प्राथमिकी पंजीकृत करेगी।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि खुद पर हमले का षड़यंत्र रचने वाले पार्षद पर पूर्व में पंजीकृत प्राथमिकी में नामजद कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव