उत्तराखण्ड

विधि-विधान के साथ खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, भारी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु- Chamoli News

खबर शेयर करें -

chamoli-news adi-badri-temple-doors-opened

Chamoli News: आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर चमोली जिले में स्थित आदिबदरी मंदिर(adi badri temple) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट खुल गए है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

Chamoli News: विधि-विधान के साथ खोले गए आदिबदरी मंदिर के कपाट

आज बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पंचबदरी के पहला धाम आदिबदरी नाथ के कपाट खोले गए। मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल द्वारा मंदिर के द्वार खोले गए। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना की।

बता दें कि माना जाता है कि आदिबदरी मंदिर भगवान नारायण का पहला निवास स्थान है। बदरीनाथ से पहले आदिबदरी में पूजा की जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव