उत्तराखण्ड

Ankita case: उर्मिला सनावर से SIT पूछताछ के समय मौजूद दिखी BJP नेता, बढ़ी राजनीतिक हलचल

खबर शेयर करें -

ankita murder case

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में एक बार फिर SIT की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। हरिद्वार में उर्मिला सनावर से पूछताछ के दौरान एक भाजपा महिला नेता मौजूद रही। पूछताछ के दौरान बीजेपी नेता की मौजूदगी के बाद अब राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है।

उर्मिला से पूछताछ के दौरान SIT के साथ मौजूद रही BJP नेता

पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मर्डर केस प्रकरण में SIT के सामने पेश हुई थी। लेकिन पूछताछ के दौरान बीजेपी महिला नेता की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें महिला भाजपा नेता मनु शिवपुरी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर बताई जा रही है।

BJP नेता की मौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

सवाल यह उठ रहा है कि जब SIT निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच का दावा कर रही है, तो फिर किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नेता को पूछताछ कक्ष के आसपास या प्रक्रिया में मौजूद रहने की अनुमति कैसे दी गई। क्या यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था या फिर इसके पीछे कोई विशेष कारण था।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव