उत्तराखण्ड

UKPSC: युवाओं के लिए खुशखबरी!, नए साल के लिए आयोग ने निकाली भर्तियां, कब शुरू होगा आवेदन?

खबर शेयर करें -

ukpsc-announced-2-recruitments-2026-uksssc

UKPSC: युवाओं के लिए खुशखबरी है। आने वाले साल के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो नई भर्तियां निकाली हैं। जिसका नोटिफिकेशन भी रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

UKPSC: युवाओं के लिए खुशखबरी!, नए साल के लिए आयोग ने निकाली भर्तियां

दरअसल उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत राज्य लोक सेवा आयोग ने वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन रिलीज किया है। गुरुवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए आप 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। तो वहीं आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 20 से 29 जनवरी के बीच का समय दिया गया है।

वैज्ञानिक अधिकारी की तीन भर्ती

दूसरी भर्ती आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी की निकाली है। इसके लिए तीन पदों पर भर्ती निकली है। ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच होगा। संशोधन के लिए 27 जनवरी से पांच फरवरी तक का टाइम दिया गया है।

UKSSSC ने वन दरोगा भर्ती का परिणाम जारी

इसके साथ ही UKSSSC ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया है। आयोग द्वारा ये परीक्षा 22 जून को करवाई गई थी। 20 से 22 नवंबर के बीच चयनितों की शारीरिक मापजोख कराई गई थी। 26 नवंबर से एक दिसंबर के बीच अभिलेख सत्यापन कराई गई थी। जिसके बाद अभ अंतिम चयन परिणाम जारी हो गए है। वन विभाग को 120 अभ्यर्थियों का परिणाम भेज दिया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव