उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 7 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राज्य के अनु जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है. जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

12 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आगामी 12 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. बता दें खराब मौसम के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे सिरोबगड़ में पहाड़ी से मलबा आने के कारण सुबह से ही बंद है. बता दें प्रदेश में बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 50 सड़कें बंद हैं. जिसे खोलने का कार्य जारी है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव