उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह, पहले दिन 23 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

खबर शेयर करें -
Panch Badri, पंच बद्री, पंच बदरी, बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तारीख, बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, badrinath dham

बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 4 मई को खुल गए हैं. धाम में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. बता दें पहले दिन 23 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में बद्री-विशाल के दर्शन किए.

बदरीनाथ धाम में पहले दिन 23 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. पहले दिन 23 हजार 580 श्रद्धालुओं ने बद्री- विशाल के दर्शन किए. बता दें खराब मौसम के बावजूद भी भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए. पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें धाम में तैनात है. साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट पर हैं. ताकि कोई आपात स्थिति न बने.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव